मेदिनीनगर : एसपी रिश्मा रमेशन के निर्देश पर सतेंद्र दुबे को नया ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद ट्रैफिक विभाग के जवानों संतोष गुप्ता, हरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मियों ने उन्हें माला और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सतेंद्र दुबे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाना है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह तभी संभव है जब सभी जवान मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करें। गौरतलब है कि इससे पूर्व ट्रैफिक प्रभारी के पद पर समाल अहमद कार्यरत थे।