चतरा : चतरा प्रखंड के सीमा पंचायत स्थित सोनपुर गांव में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सखी मंडल दीदियों द्वारा स्थापित की जा रही दाल मिल के अधिष्ठापन स्थल का निरीक्षण आज उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भवन के सौंदर्यीकरण एवं बाउंड्रीवाल में काटा तार लगाने, रंग-रोगन कराने सहित आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही दाल मिल के बेहतर संचालन और विस्तार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्य-योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार तथा JSLPS के जिला परियोजना प्रबंधक गौरव जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *