LIVE PALAMU NEWS DESK : झारखंड पुलिस की 1994 बैच की अनुभवी आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। गुरुवार को गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने उनकी पदस्थापना की आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

वरिष्ठता के आधार पर तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इस पद पर नियुक्ति से पहले गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। तदाशा मिश्रा का पिछला कार्यकाल अपराध नियंत्रण में प्रभावशाली रहा है, उन्होंने बोकारो जैसे जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया था।

उनकी नियुक्ति वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद हुई है, जिन्हें 6 नवंबर 2025 से सेवानिवृत्त माना गया है। तदाशा मिश्रा की नियुक्ति झारखंड के पुलिस इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो महिला अधिकारों और नेतृत्व में एक नया अध्याय स्थापित करती है। उन्होंने अपने पदभार संभालते हुए कहा कि वे निष्पक्ष और कड़े कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी सक्रियता दिखाएंगी और झारखंड को एक सुरक्षित प्रदेश बनाएंगी।