CRIME NEWS/मेदिनीनगर: विगत दो दिनों चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव में रविवार को लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। मृतका रितु कुमारी (पिता विनय चौरसिया) के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत चैनपुर थाना में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर चैनपुर इंस्पेक्टर देवव्रत पोदार सदल-बल मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
इधर घटना की खबर गांव में जंगल में आग की फैल गई।जिसके बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस को आशंका है कि बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मौके पर क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया भी पहुंचे और उन्होंने बच्ची की मौत को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि “एक मासूम के साथ ऐसी क्रूरता करने वाला दरिंदा सख्त से सख्त सजा का हकदार है।” उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।