LIVE PALAMU NEWS DESK : बॉलीवुड एक्टर सह हिंंदी सिनेमा की ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा। उसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

ईशा और हेमा मालिनी ने किया खबरों का किया खंडन : 

इधर हेमा मालिनी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर काफी परेशान दिखीं। उनके साथ उनकी बेटी ईशा देओल भी नजर आईं। धर्मेंद्र को लेकर चली गलत खबरों का जोरदार विरोध करने के बाद हेमा मालिनी और ईशा पहली बार कैमरे के सामने नजर आईं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टर के निधन की खबरें सामने आने के बाद ईशा देओल ने इसका खंडन करते हुए कहा कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है।

वहीं हेमा मालिनी ने निधन की खबरों पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसी खबरें अपमानजनक और गैर जिम्मेदाराना हैं। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘जो हो रहा है वो माफी के लायक नहीं है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिसका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *