CRIME NEWS/गढ़वा: जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां सरस्वती चिकित्सालय की ओर जाने वाली गली से नदी जाने वाले रास्ते में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान तमगे पंचायत के मुकेश सिंह के रूप में हुई है।

सोमवार की दोपहर को भोजन के करने के बाद मुकेश घर से निकला था। जिसके बाद से वह लापता था। अब उसकी लाश मिलने से हडकंप मच गया है। बता दें कि मुकेश गढ़वा में मजदूरी करता था। इधर शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।