चतरा: झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज चतरा जिले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा सभी ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कुल 902 ग्राम संगठनों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की और अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं प्रेरक अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम संगठनों द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, जेंडर संवेदनशीलता तथा संगठनात्मक प्रबंधन से जुड़े दस सूत्रीय संकल्प को सामूहिक रूप से लिया गया।साथ ही प्रत्येक ग्राम संगठन स्तर पर तीन श्रेष्ठ सखी मंडलों एवं एक उत्कृष्ट कैडर को चयनित कर सम्मानित किया गया।

यह पहल झारखंड सरकार एवं JSLPS के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं की सशक्त भूमिका, आजीविका संवर्धन तथा आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में निरंतर हो रहे प्रयासों का स्वरूप प्रस्तुत करती है। कार्यक्रमों के माध्यम से महिला समूहों की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

रजत जयंती वर्ष पर आयोजित यह श्रृंखला ग्रामीण समुदाय के बीच जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक एकजुटता को सुदृढ़ करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *