गढ़वा: सोमवार को सदर एसडीएम संजय कुमार ने डंडई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य स्थानीय राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करना, लंबित मामलों के निस्तारण में गति लाना तथा विधि व्यवस्था से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने भू-राजस्व के लंबित मामलों, अतिक्रमण से संबंधित प्रकरणों, अवैध खनन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने सीओ से अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने तथा नियमित निगरानी का निर्देश दिया।

इसके अलावा एसडीएम ने दाल-भात केंद्र का भी निरीक्षण किया। शिकायत निवारण तंत्र, तथा कार्यालय प्रबंधन और सुविधाओं की भी समीक्षा करते हुए विभिन्न कर्मियों की उपस्थिति विवरणी की जाँच की तथा समयपालन एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को समयोचित, सरल और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निदेश दिया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी बेहतर समन्वय के साथ काम करें।

 

भ्रमण के दौरान एसडीएम को प्रखंड परिसर के अंदर अवैध रूप से निर्मित एक निजी दुकान दिखाई दी, इस पर उन्होंने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर नियमानुसार दुकान को ध्वस्त करने टघ कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने डंडई बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान को लेकर जानकारी प्राप्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित प्रखंड और अंचल के कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *