LIVE PALAMU NEWS DESK : JAC ने मैट्रिक और इंटर 2026 के परीक्षा शुल्क में भारी बढ़ोतरी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा शुल्क में अधिकतम 340 रुपये और इंटर परीक्षा शुल्क में 290 रुपये तक की वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से परीक्षा शुल्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था।

लेकिन इस वर्ष बजट बढ़ने के कारण परीक्षा शुल्क में लगभग 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। बता दें कि राज्य में हर वर्ष लगभग 7.5 लाख छात्र मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें लगभग 4.25 लाख मैट्रिक के और 3.25 लाख इंटर के विद्यार्थी होते हैं।

ऐसे में बढ़ी हुई फीस का सीधा प्रभाव लाखों छात्रों और अभिभावकों पर भी पड़ेगा। सभी श्रेणियों में मैट्रिक शुल्क बिना विलंब शुल्क के 240 रुपये और विलंब शुल्क के साथ 340 रुपये बढ़ाया गया है। नियमित लड़कों की फीस जहां 2025 में 740 रुपये थी वह बढ़कर 2026 में 980 रुपये हो गई है। वहीं लड़कियों की फीस 940 रुपये से बढ़ाकर 1180 रुपये कर दी गई है।

वहीं प्राइवेट परीक्षार्थियों की फीस 940 से बढ़ाकर 1180 रुपये कर दी गई है। वहीं विलंब फीस 1140 से बढ़ाकर 1480 कर दी गई है। परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर स्वतंत्र और प्राइवेट परीक्षार्थियों पर पड़ेगा, जिनकी फीस में सबसे अधिक वृद्धि की गई है। सभी वर्गों की लड़कियों के लिए समान शुल्क निर्धारित किया गया है।

वहीं लड़कों में सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की फीस समान रखी गई है। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के परीक्षार्थियों के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।

प्राइवेट परीक्षार्थियों का एग्जाम फीस 940 से बढ़ाकर 1180 कर दिया गया है. वहीं विलंब फीस 1340 से बढ़कर 1680 हो गई है। सामान्य वर्ग और ईडब्लूएस परीक्षार्थियों को 940 के बजाय 1180 रुपये देने होंगे. वहीं विलंब फीस 1340 से बढ़ाकर 1680 कर दी गई है। ओबीसी, एससी और एसटी परीक्षार्थियों को 740 के बदले 980 देने पड़ेंगे। वहीं विलंब फीस 1140 से बढ़ाकर 1480 कर दी गई है।

इंटर परीक्षा शुल्क : –

रेगुलर परीक्षार्थियों को 910 की जगह 1100 रुपये देने होंगे। वहीं विलंब फीस 1310 से बढ़ाकर 1600 कर दी गई है।

प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस 1210 से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दी गई है. वहीं विलंब फीस को 1610 से बढ़ाकर 1900 कर दिया गया है।

सामान्य वर्ग व ईडब्लूएस परीक्षार्थियों को 1210 के बजाय 1400 रुपये देने होंगे। वहीं विलंब फीस 1610 से बढ़ाकर 1900 कर दी गई है।

ओबीसी, एससी और एसटी परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस 910 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। वहीं विलंब फीस 1310 से बढ़कर 1600 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *