मेदिनीनगर : दिनांक 21 नवंबर से 28 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में “सेवा का अधिकार सप्ताह”के तहत विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाये जा रहें हैं।इसी क्रम में पिछले तीन दिनों में लगाये गये शिविरों में विभिन्न योजनाओं का लाभ हेतु आमजनों के तरफ से 6755 आवेदन आये हैं।वहीं विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों से जुड़े 969 आवेदन प्राप्त किये गये हैं।

इसके अलावे भूमि मापी,दाखिल-खारिज़, पेंशन से जुड़े आवेदन आये।इस तरह कुल 12,885 आवेदन प्राप्त किये गये।इसमें से दो हज़ार से अधिक आवेदनों का ऑनस्पॉट निष्पादन कर दिया गया।शेष आवेदनों का वेरिफिकेशन के पश्चात स्वीकृति प्रदान की जाएगी।दस्तावेज़ों में त्रुटि रहने के कारण 35 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया।सबसे कम आवेदन मोहम्मदगंज वहीं सबसे अधिक आवेदन हुसैनाबाद से प्राप्त किये गये।
25 नवंबर को “सेवा का अधिकार सप्ताह”अंतर्गत इन पंचायत में आयोजित किए जाएंगे शिविर
“सेवा का अधिकार सप्ताह”कार्यक्रम के तहत आगामी मंगलवार को मोहम्मदगंज के भजनिया,हैदरनगर के बभन्डीह,बरडण्डा,हुसैनाबाद के उपरिकला,बेनी कलां और पथरा, हरिहरगंज के खड़गपुर,पिपरा के पिपरा,नौडीहाबाजार के तरीडीह एवं खैरादोहर,छतरपुर के कउवल, सिलदाग व डाली,पांडु के सीलदिली, ऊंटारीरोड के मुरमाखुर्द,विश्रामपुर के लालगढ़,नवाबाजार के तुकबेरा,पड़वा के पड़वा,चैनपुर के नरसिंहपुर पथरा,कोशियारा व मझिआंव,रामगढ़ के चोरहट,सदरमेदिनीनगर के कौड़िया और सरजा पंचायत,पाटन के कांकेकलां,शोले,राजहरा,मनातू के नौडीहा,तरहसी के पाठकपगार व सोनपूरा,नीलांबर-पीतांबरपुर के सांगबार,ओरियाकला,सतबरवा के सतबरवा और पांकी के माड़न,करार और डंडारकला पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।