LIVE PALAMU NEWS DESK : राजधानी रांची के कोकर इलाके से लापता डेढ़ वर्षीय अदिति पांडे का 8 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर हर आहट पर अदिति की मां मन में आस लिए दरवाजा खोलती है। लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी अदिति का कुछ पता नहीं चल पाया है।
इधर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरते दिन के साथ परिजन प्रशासन से बेटी को जल्द तलाशने की गुहार लगा रहे हैं। मां की आंखें दरवाजे पर टिकी रहती हैं और हर आहट पर वह उम्मीद के साथ बाहर निकल पड़ती है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन से कई बार मदद की अपील की है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं परिवार लगातार बेटी की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहा है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अदिति की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।