रांची :  JAC ने अभ्यर्थियों की मांग और अनुरोध को देखते हुए झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को  ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी JTET 2026 के लिए 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू की गई थी।

परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार विज्ञप्ति संख्या 24/2026 की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आवेदन करना होगा। JAC के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *