CRIME NEWS/खूंटी:   रनिया पुलिस ने अवैध डोडा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खूंटी-गुमला सीमावर्ती क्षेत्र में एक ट्रक से 50 बोरा डोडा बरामद किया है। यह कार्रवाई रनिया थाना क्षेत्र के भालूटोली गांव के पास की गई।

पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में नीचे डोडा के बोरे रखे थे और उसके ऊपर भूसा लाद दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को सूचना मिली थी कि भालूटोली क्षेत्र में अवैध डोडा की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं भालूटोली के पास झाड़ियों के समीप खड़े एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के ऊपर भूसा और नीचे छिपाकर रखे गए 50 बोरा डोडा बरामद किए गए।इधर, पुलिस को देखते ही चालक, खलासी और कथित खरीददार मौके से फरार हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *