WEATHER REPORT : अगले तीन-चार दिनों के अंदर राज्य में सर्दी अपने शबाब पर आ जाएगी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन-चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में गुमला में सबसे कम 7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में भी न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
रांची का न्यूनतम तापनाम 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान :

खूंटीः 10.1 डिग्री सेल्सियस

लातेहारः 10.3 डिग्री सेल्सियस

लोहरदगाः 10.4 डिग्री सेल्सियस

रांचीः 11.0 डिग्री सेल्सियस

गुमलाः 7.9 डिग्री सेल्सियस

हजारीबागः 9.2 डिग्री सेल्सियस

डाल्टनगंजः 9.6 डिग्री सेल्सियस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *