LIVE PALAMU NEWS DESK : गुरुवार को दोपहर के बाद राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश से मौसम ने करवट ली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली।

हालांकि, तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में देवघर, दुमका और जामताड़ा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *