LIVE PALAMU NEWS DESK : मोदी कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ सांसद सह मंत्री वीरेंद्र कुमार इन दिनों अपनी संगीत कला को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल उनका एक वीडियो ट्रेंड में है, जिसमें वे एक अबोध बच्चे के पालने के सामने बैठकर माउथ ऑर्गन पर ‘लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा’ लोरी की धुन बजाकर सुना रहे हैं। वहीं मासूम बच्चा भी संगीत को सुनकर बीच-बीच में आवाज निकालकर चहकता नजर आ रहा है।

एमपी के टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद व मोदी कैबिनेट के सबसे सीनियर मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक अपने नाती को माउथ ऑर्गन बजाकर ‘लकड़ी पे काठी’ लोरी सुना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री का यह अंदाज़ बिलकुल अलग और निराला है। वे अपनी सादगी के लिए हमेशा ही चर्चाओं में रहे हैं। उनका यह मंत्री का यह अंदाज़ अलहदा है। अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने नाती को माउथ ऑर्गन बजाकर, उसके साथ समय बिता रहे और सुरीली धुन पर उसे लोरी सुनाते नजर आ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *