LIVE PALAMU NEWS DESK : देश के प्राइवेट बैंकों में से एक HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने फैसले के पीछे नैतिक कारणों का हवाला दिया है। 18 मार्च को दिए गए इस इस्तीफे ने बैंकिंग सेक्टर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

केकी मिस्त्री संभालेंगे कमान :

अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में साफ कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर कुछ ऐसी एक्टिविटी और कामकाज देखने को मिले, जो उनके पर्सनल मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थें। इस कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई और बड़ा कारण नहीं है।इस्तीफे के तुरंत बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए केकी मिस्त्री को 19 मार्च से अगले तीन महीनों के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया है।

मर्जर के दौर में दमदार रही भूमिका :

अतनु चक्रवर्ती ने साल 2021 में बैंक के बोर्ड को जॉइन किया था। उनके कार्यकाल में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक मर्जर हुआ, जिसने बैंक को देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बना दिया। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि इस मर्जर के पूरे फायदे अभी सामने आना बाकी हैं।

इधर उनके इस्तीफे का असर बाजार में भी देखने को मिला। एचडीएफसी बैंक के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) में करीब 3% की गिरावट दर्ज हुई। इस्तीफे की खबर आते ही शेयर बाजार में HDFC बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई। गुरुवार सुबह 9:55 बजे के करीब HDFC बैंक का शेयर 5% से ज्यादा (करीब ₹42) टूटकर ₹800.90 के स्तर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *