मेदिनीनगर : जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में पंडित एवं एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हरिहरगंज पूर्वी के पूर्व मुखिया सरोज मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

भगत तेंदुआ में राहुल पासवान के घर तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। हथियार के लाइसेंस को कैंसिल करने के लिए अनुशंसा की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
देवव्रत पोद्दार,हरिहरगंज थाना प्रभारी

क्या है मामला :

दरअसल, पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की खैरादोहर से भगत तेंदुआ में राहुल पासवान के घर तिलक समारोह में पूर्व मुखिया सरोज मेहता ने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तिलक समारोह में पूजा करवा रहे पंडित के पैर में गोली लग गई। जबकि हरिहरगंज के सिल्दा निवासी जागेश्वर बैठा के पीठ में गोली लगी है। इलाज के लिए दोनों को हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *