मेदिनीनगर : जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों पर सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनके ब्लैक ग्लास उतरवाए गए।
पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।