LIVE PALAMU NEWS DESK : आनेवाले दिनों में झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 मार्च से 29 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जैसे जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *