LIVE PALAMU NEWS DESK : लद्दाख के दुर्गम पहाड़ी इलाके जोजिला पास श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवालांच में अब तक 7 लोगों की मौत की हो चुकी है। वहीं 5 लोग घायल हैं और एक व्यक्ति लापता है। बताया जा रहा है कि जोजिला दर्रे के ‘जीरो पॉइंट’ के पास एक यात्री वाहन समेत कई गाड़ियां हिमस्खलन की चपेट में आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी बर्फ का बड़ा हिस्सा अचानक पहाड़ी से नीचे गिरा, जिससे हाईवे पर चल रहे वाहनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन पूरी तरह बर्फ में दब गए, जिससे राहत कार्य में भी काफी कठिनाई आ रही है।

संभावना है कि कुछ लोग अभी भी बर्फ के नीचे फंसे हो। जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। इधर, घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO) SDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत बचाव अभियान शुरू किया। इसके अलावा सोनमर्ग द्रास के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी में जुटे हैं।

भारी मशीनों की मदद से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। जिससे फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके हाईवे फिर से चालू किया जा सके। घायलों को पास के चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन के अनुसार बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी। क्योंकि कुछ वाहन अभी भी पूरी तरह बर्फ में दबे हुए हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने तुरंत कारगिल के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *