LIVE PALAMU NEWS DESK : बुधवार को सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। आज सुबह पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री का पद संभाल रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के चीफ नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार के बहतर कल की उम्मीद की थी।

शपथ ग्रहण के मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद थें। जिनमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल थें।

बताते चलें कि सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। मौके पर JDU कोटे के विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री ने भी शपथ ली। इसे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *