WEATHER NEWS : राज्य में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बात करें पिछले 24 घंटों की तो राज्य में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।