लातेहार : झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद द्वारा चंदवा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

चंदवा प्रखंड के परीक्षा केंद्रों राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, चन्दवा टोरी (केंद्र कोड-1355), राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, चन्दवा (केंद्र कोड-1356), खीसत राजा मध्य विद्यालय, चन्दवा (केंद्र कोड-1357), ग्रीन फील्ड एकेडमी, सरोज नगर, चन्दवा (केंद्र कोड-1358)
ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, लुकुईया मोड़, चन्दवा (केंद्र कोड-1359), प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सांसग , चन्दवा
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र की गोपनीयता तथा समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में अपर समाहर्ता रामा रविदास ने भी लातेहार एवं मनिका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, बैठने की व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र की गोपनीयता का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *