मेदिनीनगर : झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित जेपीएससी (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।मेदिनीनगर के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

जिले में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने एवं परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कोई बाधा ना आए,यह सुनिश्चित कराने को लेकर शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले का प्रभार लेने के पश्चात समाहरणालय में परीक्षा आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों, गश्ती सह जोनल दंडाधिकारी,पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी,कोषागार पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारियों संबंधित केंद्र अधीक्षक संग बैठक की।

बैठक में उपायुक्त ने सभी को जैमर,ओटीपी प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों का ससमय सीलिंग, परीक्षार्थियों के बीच आयोग की दिशा-निर्देश अनुरूप क्वेश्चन पेपर का वितरण आदि जैसे विषयों पर विभिन्न सावधानियां बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेपीएससी का यह एग्जाम बेहद महत्वपूर्ण है,ऐसे में किसी भी स्तर पर कोई त्रुटि न रहे।

झारखंड लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा पूरी पारदर्शिता,निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो,यह हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये।इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *