गढ़वा: शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के हासनदाग‌ क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं भंडारण के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार मिल रही शिकायतों एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध खनन के काले कारोबार में संलिप्त तत्वों की पहचान कर सख्ती का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।

छापेमारी के दौरान स्थानीय पूछताछ में जो सूचनायें प्राप्त हुयीं उसके अनुसार उक्त अवैध बालू उठाव नंदलाल तिवारी, प्रदीप तिवारी, दयावंत तिवारी, रिंकू तिवारी आदि का काम बताया गया। हालांकि सीओ एवं थाना प्रभारी को इन आरोपों की विस्तृत जांच कर आवश्यकता अनुरूप प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।

 

एसडीएम ने मौके पर ही मेराल के अंचल पदाधिकारी यशवंत नायक को बुलाकर जब्ती की प्रक्रिया पूरी कराने एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिला खनन पदाधिकारी को फोन पर ही पूरे प्रकरण की गहन जांच कर अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका चिन्हित करने तथा उनके खिलाफ नियमित कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।

एसडीएम ने  कहा कि अवैध खनन एवं बालू तस्करी आर्थिक अपराध तो है ही, पर्यावरण नुकसान के साथ साथ स्थानीय विधि व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *