मेदिनीनगर : जिले के पांकी रोड की जर्जर स्थिति और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मामला राज्य स्तर तक पहुंच गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पलामू उपायुक्त को निर्देश दिया कि इस तरह के मुद्दों पर नजर बनाए रखें, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा, @DC_Palamu तत्काल संज्ञान लें और ऐसे सभी मुद्दों पर नजर बनायें रखें ताकि आमजनों को कोई तकलीफ ना हो।”

बताते चलें कि झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने पांकी रोड की बदहाल स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पांकी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लगातार लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अस्थायी समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने गड्ढों में पत्थर रख दिए हैं, लेकिन अब तक स्थायी मरम्मत नहीं हुई है।

वहीं, सन्नी शुक्ला ने चेतावनी दी थी कि यदि दो दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थानीय लोग पांकी रोड जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *