मेदिनीनगर: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुक्रवार, मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में सुभाष चौक पर स्टॉल लगाया गया । इस स्टॉल में श्रमिकों को धूप से राहत के लिए सूती गमछे , पैंट शर्ट, धोती , गंजी, महिला श्रमिकों के लिए साड़ी, लस्सी, जलजीरा, बिस्किट और चने का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और भीषण गर्मी में उन्हें राहत पहुंचाना था।

विदित हो कि अहले सुबह से रोजी रोटी की तलाश में हजारों श्रमिक हर रोज सुभाष चौक पर खड़े रहते हैं । इस वितरण कार्य से उन्होंने काफी लाभ उठाया और राहत प्राप्त की साथ ही टीम वरदान के इस प्रयास की सराहना की। मौके पर डॉक्टर अमितू सिंह ने कहा कि हमसबों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है ।

ज्योति सिंह ने इस आयोजन में पहली बार भाग लेकर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हम सभी को अपना थोड़ा सा समय और खर्च निकालकर दूसरों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रानू सिन्हा ने टीम वरदान की इस मुहिम में हमेशा साथ देने और नेक कार्य के लिए सभी को आगे आने की अपील की।

शिक्षिका पूजा मिश्रा ने कहा की हमारे श्रमिक हमारी ताकत हैं और इनकी सेवा हमारा धर्म है।संस्था के अध्यक्ष विवेक वर्मा ने अपनी टीम का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे पुनीत कार्य करते रहने का संकल्प दुहराया। इस मौके पर शर्मिला वर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि जिस तरह संसाधन विहीन होते हुए भी वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम सदैव पुनीत कार्यों के लिए तत्पर रहती है।

वैसे ही आप सब भी थोड़ा समय निकालकर जनहित में अपनी भागीदारी दें।क्योंकि खाली हाथ आए हैं और खाली हाथ जाना है , बस पुण्य कर्म ही साथ जाएंगें। मौके पर अदिति भगत और सुमन कुमारी ने भी अपना सहयोग दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *