लाइव पलामू न्यूज/लातेहार :मंगलवार को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में जिला प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें जिला प्रशासन की तरफ से कप्तानी का दायित्व प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज अखिल कुमार कर रहे थें। वहीं नागरिक एकादश की तरफ से कप्तानी का दायित्व वैद्यनाथ राम कर रहे थें।

टॉस जीतकर नागरिक एकादश की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। जिला प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 105 रन बनाया। नागरिक एकादश की टीम 84 रन ही बना सकी। 21 रन से जिला प्रशासन एकादश की टीम ने विजय हासिल की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *