लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विगत दिनों सदर थाना क्षेत्र के कौडिया में मुखिया के देवर ने दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया और मामले को दबाने का प्रयास भी किया था। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए घटना के तीन दिन बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुखिया के देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में
छानबीन कर रही है।
क्या है मामला:-
दरअसल, 16 मई की रात सदर थाना क्षेत्र कौड़िया गांव में मुखिया का देवर पीड़ित महिला के घर गया। पीड़िता का पति घटना के वक्त तिलक समारोह में शामिल होने गया था। आरोपी महिला के घर पहुंचा और दरवाजे पर दस्तक देकर कहा कि उसका पति शराब पी कर रोड पर पड़ा है। यह सुनकर महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसे जबरन उठा कर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता का पति घर पहुंचा तो दरवाजा खुला देखा और पत्नी को नहीं देख उसे ढूंढने लगा। खोजबीन करते हुए वह सुनसान इलाके में पहुंचा जहां उसने आरोपी पत्नी के साथ है। उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के अगले दिन गांव में पंचायती हुई। जहां मामले को दबाने के लिए महिला को मायके भेजने या फिर पैसे लेकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया। थाना जाने की बात पर पीड़िता के पति को धमकी दी गई। लेकिन 3 दिनों बाद पीड़िता सदर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।