लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: पेयजल एवं स्वच्छता एवं कला खेल संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जुलाई माह में सड़क दुर्घटना में मरे लोगों के आश्रित को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपा।

जिला कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, गढ़वा तथा अंचल अधिकारी सदर, गढ़वा की मौजूदगी में इसका वितरण किया गया। जिन लोगों को चेक प्रदान किया गया, उसमें ग्राम जाटा के देवानन्द कुमार की माता रीता देवी तथा ग्राम करमडीह के सत्यम कुमार की माता सुषमा देवी का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *