लाइव पलामू न्यूज़: सिंघम के नाम से प्रसिद्ध आईपीएस शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया है। 2006 बैच के आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे फिलवक्त पूर्णिया में आइजी थे। IPS शिवदीप लांडे ने कहा कि वो बिहार में ही रहेंगे और यहां के लोगों की सेवा करते रहेंगे। उनके इस्तीफे की जानकारी उन्होंने खुद दी है। शिवदीप लांडे के वेरीफाइड सोशल मीडिया एकाउंट से यह घोषणा सार्वजनिक की गयी है।
बताया जा रहा है कि दो हफ्ते पहले पूर्णिया आईजी के रूप में उन्होंने योगदान दिया था। दरअसल, तिरहुत जैसे बड़े इलाके से पूर्णिया भेजे जाने पर उनकी नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं। बताते चलें कि एक माह के भीतर बिहार में यह दूसरा मामला है जब किसी आइपीएस अधिकारी ने नौकरी से इस्तीफा दिया है। लांडे से पहले लेडी सिंघम के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने भी निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।