लाइव पलामू न्यूज़: त्योहारी सीजन और ब्याज दरों में हुई कटौती का असर सोने की कीमत पर दिख रहा है। जहां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार दोनों जगहों पर सोने की चमक में बढ़ोत्तरी हुई है और दोनों स्तरों पर इसके भाव फिर से नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। घरेलू बाजार में सोना 76 हजार रुपये के पार निकल गया है।

बताते चलें कि मंगलवार को अमेरिकी बाजार में हाजिर और वायदा दोनों सौदों में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जहां स्पॉट गोल्ड का भाव कारोबार के दौरान एक समय 2,638.37 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर तक पहुंच गया। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर का भाव 2,661.60 डॉलर प्रति औंस तक गया। इधर घरेलू बाजार में सोना 76 हजार रुपये के पार निकल गया‌।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को भारतीय बााजर में 24 कैरेट सोने का भाव 76,330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया। दरअसल, अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की है। जिससे शेयर से लेकर सोना और क्रिप्टो तक विभिन्न एसेट क्लास को फायदा हो रहा है। फेडरल रिजर्व ने बीते दिनों ब्याज दर में उम्मीद से ज्यादा 0.50 फीसदी कटौती की है। वहीं फेडरल रिजर्व ने इस साल और कटौती के भी संकेत दिए हैं। उसके बाद विभिन्न एसेट क्लास में फ्लो बढ़ गया, जिसका फायदा पीली धातु को भी हुआ है।

विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के भाव और चढ़ेगें। अभी आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। नवरात्रि के बाद दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहार आ रहे हैं। इस दौरान भारतीय सोने की अधिक खरीदारी करते हैं। उसके अलावा शादियों का सीजन भी शुरू होगा। शादियों के सीजन में सोने की डिमांड मजबूत निकलने की उम्मीद की जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोना घरेलू बाजार में 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक के स्तर पर भी पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *