लाइव पलामू न्यूज: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस कारण बैंकों में भी काफी छुट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे में छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें गांधी जयंती और दुर्गा पूजा से लेकर बैंकों में होने वाली साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

छुट्टियों की लिस्ट:-

1 अक्टूबर : राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के चलते जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद।

2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या के दिन नेशनल हॉलिडे के चलते पूरे देश में बैंक बंद।

3 अक्टूबर : कलश स्थापना के दिन जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर : रविवार

10 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) के दिन कोलकाता, अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा में बैंक बंद।

11 अक्टूबर : महाष्टमी/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी के दिन कोलकाता, पटना, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, रांची,गंगटोक, गुवाहाटी, अगरतला, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद ।

12 अक्टूबर : महीने के दूसरे शनिवार और दशहरा के चलते देश भर में बैंक बंद।

13 अक्टूबर : रविवार

14 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद।

16 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा के मौके पर कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद।

17 अक्टूबर : महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू के अवसर पर शिमला,बेंगलुरु और गुवाहाटी में बैंक बंद।

20 अक्टूबर : रविवार

26 अक्टूबर : माह का चौथा शनिवार

31 अक्टूबर : दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/नरक चतुर्दशी के अवसर पर नई दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, भोपाल, हैदराबाद, भुवनेश्वर,अहमदाबाद,रांची, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, रायपुर, गुवाहाटी,आइजोल,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ईटानगर,तिरुवनंतपुरम जयपुर और शिमला में बैंक बंद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *