लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: युवा सरना क्लब द्वारा सदर प्रखंड के महादेव माडा में संरक्षक धीरेन्द्र उरांव द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स किया गया था। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। इसके फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा के भाजपा युवा नेता ज्योति पाण्डेय शामिल हुए। जीतने वाले टीम को शील्ड एवं ₹15000 नगद दिया गया। इस दौरान उपस्थित खेल प्रेमियों एवं लोगों को संबोधित करते हुए ज्योति पांडेय ने कहा कि धीरेंद्र उरांव द्वारा हर वर्ष यहां व्यवस्थित तरीके से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। जो कि काबिले तारीफ है।
इस टूर्नामेंट के माध्यम से यहां के युवाओं को अपने खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। साथ ही साथ खेल प्रेमियों को अच्छा टूर्नामेंट देखने का भी मौका मिलता है। खेल एक माध्यम है जिससे मन, मस्तिष्क, और शरीर मजबूत होता है। खेल में हम टीम भावना से जीतने के लिए दोस्ताना संघर्ष करते हैं। आज के समय में यहां के युवा खेलों में भी अपना भविष्य उज्जवल कर रहे हैं। यहां के युवाओं के लिए राज्य सरकार के माध्यम से खेल में उचित मार्गदर्शन अच्छी व्यवस्था और अच्छे ग्राउंड की व्यवस्था होनी चाहिए ।
वहीं कमेटी के संरक्षक धीरेंद्र उरांव ने कहा कि मैं लगातार कई वर्षों से यहां पर टूर्नामेंट कराते आ रहा हूं। टूर्नामेंट के माध्यम से यहां के बच्चों को खेल में प्रशिक्षित करना हमारा लक्ष्य है। आने वाले समय में और भी कई खेलों के आयोजन कराया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष राज टोप्पो संजीत कुजूर, नरेश उरांव जयप्रकाश टोप्पो ,विशाल तोपो, हंसराज उरांव, सुजीत मिंज, विकास टोप्पो, विकास लकड़ा, महेंद्र लकड़ा, भरत कुजूर ,प्रवीण कुजूर, आकाश कुजूर समेत अन्य लोग उपस्थित थें।
