लाइव पलामू न्यूज: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, छतीसगढ़ पुलिस ने पलामू के कुख्यात सोना लुटेरा मोनू सोनी और अन्य अपराधियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं उसके घर से पुलिस ने दो बैग सोना भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी झारखंड के गढ़वा, डाल्टेनगंज, रांची, जमशेदपुर सहित अन्य शहरों में ज्वेलरी शॉप में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। झारखण्ड पुलिस ने मोनू सोनी और उसके भाई सोनू सोनी पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। सोनू सोनी पहले से ही लूट के एक मामले में रांची जेल में बंद है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रामानुजगंज में हुई लूट के बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली से मोनू को गिरफ्तार किया है।
