लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को आदिशक्ति के आराधना पर्व “शारदीय नवरात्रि” के पावन अवसर पर डाल्टनगंज -भण्डरिया विधानसभा अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अवसाने पंचायत के अवसाने ग्राम एवं चैनपुर प्रखंड के भडगांवा पंचायत के कुरका ग्राम में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा वीर कुंवर के मैदान में आयोजित “श्री रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ सह दुर्गा पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के० एन० त्रिपाठी शामिल हुए।
इस दौरान माता बहनों द्वारा “कलश शोभा यात्रा” निकाला गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर त्रिपाठी जी ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य रूप से परमदेव सिंह, सोनू पासवान, जितेन्द्र यादव, मनोरंजन चौधरी, रविन्द्र चौधरी, रोहित कुमार, देवसागर चौधरी, अनूप सिंह, विरेन्द्र कुमार, ऱंगीता देवी आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थें।
