लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: झारखंड सरकार के हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी ने आज नवरात्रि के पहले दिन पूजा एवं कलश स्थापना का आयोजन किया। इस अवसर पर उज्जैन से आए पंडित आनंद गुरु, सूरेश गुरु एवं अन्य श्रद्धालु पंडितों ने विधिपूर्वक पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन करते हुए सभी ने माँ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मौके पर संजीव तिवारी ने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करता है। हम सभी को इस अवसर पर मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए। हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड सभी श्रद्धालुओं से अपील करता है कि इस पावन पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना करें और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का पालन करें। मौके पर आर्क तिवारी, विजय कुमार दुबे, मुकेश सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *