लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: युवा शौर्य संघ के संस्थापक सह युवा नेता प्रधान कुमार साहू के द्वारा नवरात्रि के पहले दिन लेस्लीगंज प्रखंड के कुराईन पतरा पंचायत के कठोंधा गांव स्थित देवी मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस दौरान प्रधान ने कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण जैसा पुनीत कार्य करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। आज जिस प्रकार से भूजलस्तर कम होता जा रहा है और गर्मी का प्रकोप भीषण होता जा रहा है उसको देखते हुए आने वाला समय बड़ा ही भयावह होने वाला है। ऐसी परिस्थिति में वृक्ष ही एकमात्र निदान है इसीलिए हम सभी को वृक्षारोपण जैसे पुनीत और पवित्र कार्य में बढ़ चढ़ कर सहयोग देना चाहिए।
मौके पर विशेष अतिथि के रूप में कुराईन पतरा पंचायत के मुखियापति वीरेंद्र चंद्रवंशी ,पूर्व मुखिया बालदेव साव, पंचायत समिति पति जितेंद्र सिंह ,डॉ अशोक साव , झुना कुंवर ,सकेंद्र सिंह,गीता देवी, मनोज सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा रोहित कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार, ओमप्रकाश कुमार , पिंटू सिंह,अक्षय कुमार ,विंस कुमार ,राजीव रौशन, रौशन चंद्रवंशी ,राहुल चंद्रवंशी ,अजाजुल अंसारी ,दीपक तूफ़ान, नागेंद्र कुमार ,अमिताभ कुमार, दीपक कुमार ,सौरभ कुमार आदि उपस्थित थें।