लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां चंदवा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोल गांव निवासी सोनू उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात घर में बिना बताये सोनू अपने दो दोस्तों रामकुमार उरांव और जितेंद्र प्रजापति के साथ बाइक से लातेहार के डेमू गांव(अपने ससुराल)जाने के लिए निकला था।
बाइक में तेल कम होने की वजह से वह पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान भूसाढ़ के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सोनू उरांव की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों दोस्त सकुशल हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोनू के परिजनों को दी। इधर घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
