लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: शुक्रवार को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक अनियंत्रित बस ने सड़क पर दौड़ने लगी। बस ने सड़क किनारे खड़े तीन ठेलों को टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ठेला मालिकों को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।

Birla Open minds international school Daltonganj

क्या है मामला:-
दरअसल, रॉयल बस के एजेंट नवल सिंह और ड्राइवर विष्णु के बीच किराया वसूली को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। जिसके बाद नवल सिंह ने अपने भतीजे को फोन किया। जिसके बाद तीन अन्य लड़कों के साथ मिलकर ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चालू बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े अवधेश मधेशिया, रिंकू कुशवाहा और प्रवीण कुमार के ठेलों को जोरदार टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर बाजार की ओर दौड़ने लगी।

जिससे सड़क पर चल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि किसी तरह बस पर काबू पाया गया। इधर घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कारण 45 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को हटवाकर जाम समाप्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *