मेदिनीनगर : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए मशहूर संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम मंगलवार पाटन हाईस्कूल पहुंची। जहां हजारों बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बोलते हुए संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आप तमाम लोगों को जागरूक होना चाहिए ताकि असमय आप मौत का शिकार न बने ।
आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। स्कूल आते जाते समय सड़कों पर सावधान रहें।साइकिल पर भी आप सावधान रहें। बाएं दाएं देखकर रोड पार करें । बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाएं।हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें।
रानू सिन्हा ने कहा कि सड़कों पर मोबाइल का प्रयोग न करें और रील बनाने के चक्कर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें।लक्ष्य श्रेष्ठ ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय जूता, गल्वस और राइडिंग गियर्स का इस्तेमाल जरूर करें।अपने सिर को हमेशा सुरक्षित रखें।
डॉक्टर अमितू सिंह ने कहा कि रोड एक्सीडेंट में दांतो को भी नुकसान होता है इसलिए फेस कवर वाले हेल्मेट पहनें और दांतों का सुरक्षित रखें ।मंजू चंद्रा ने कहा कि लड़कियां अपने माता पिता को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें और सभी ट्रैफिक रूल्स को जरूर अपनाएं।लाल बती, पीली, हरी बत्तियों का पालन करें।जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करें और फुटपाथ पर भी सावधान रहें।
प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि तमाम सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए हमारे स्कूल में लगातार प्रेरित किया जाता है पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट का यह अभियान पलामू के लिए वरदान साबित हो रहा है ।