Naxli

LIVE PALAMU NEWS DESK : मंगलवार को चाईबासा के सारंडा स्थित पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जहां लगातार फायरिंग की सूचना है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरे इलाके में भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *