लाइव पलामू न्यूज/हजारीबाग: जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी ने आपसी विवाद में खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। वह लगभग 70% जल गई हैं। वहीं उन्हें बचाने गए SDO के दोनों हाथ जल गए। पहले दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में चला। इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।

बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट के बाद अब उनका रांची में इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आवास में रंग-रोगन का काम चल रहा था। इसी वजह से पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना किया। इस कारण दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद अचानक उसने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। आग बुझाने का मैंने प्रयास किया। उसे तुरंत आरोग्यम हॉस्पिटल ले गया।
बताते चलें कि एसडीओ अशोक कुमार और अनिता कुमारी के शादी 2011 में हुई थी। दोनों पति पत्नी में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। दंपती का एक बेटा (9 वर्ष) और एक बेटी (5 वर्ष) है। अनिता का मायका चतरा के पिंडारपुन गांव में है। मायके से भी रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल पत्नी अनिता की स्थिति अच्छी नहीं है। डाक्टरों की तरफ से उनका ICU में इलाज चल रहा है।