लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में अभियान चलाकर पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र के पोरसम में 10 एकड़ में लगे पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने गांव के आसपास लगे खेतों में पोस्ते की फसलों को ट्रैक्टर चलाकर विनष्ट कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पोस्ते की खेती करने व कराने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि पोस्ता विरोधी अभियान निरंतर चलता रहेगा। जो लोग पोस्ता की खेती में संलिप्त पाए जाएंगे उन्हें बख़्शा नहीं जाएगा।

Birla Open minds international school Daltonganj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *