लाइव पलामू न्यूज/रांची: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में राजभवन के पास पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। दरअसल,पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि राजभवन के पास अवैध तरीके से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर
शनिवार को कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी की टीम ने छापेमारी कर छह महिलाओं को हिरासत में लिया। सभी महिलाओं से पूछताछ जारी है। पुलिस फिलहाल इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।