लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस मुख्यालय ने पलामू में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 पुलिस अधिकारी एवं जवानों को सम्मानित किया गया है। एक समारोह में एसपी ने पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्रों को पुलिस अधिकारियों को सौंपा। इन अधिकारियों में पलामू एएसपी राकेश सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, राजेश यादव, मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार, एएसआई राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सौरव कुमार, विनय पांडेय, आईआरबी 10 के सब इंस्पेक्टर नागेंद्र चौधरी को दिया गया है।

तीन दशक बाद पलामू में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कोई नक्सली हिंसा नहीं हुई है। पूरे चुनाव अभियान का नेतृत्व एसपी रीष्मा रमेशन ने किया था। पलामू में किसी भी तरह का चुनाव कराना एक चुनौती रहा है। 2019 तक के चुनावों में नक्सली हिंसा का रिकॉर्ड रहा है। बता दें कि 2024 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव पहला ऐसा चुनाव है, जब नक्सली हिंसा की कोई घटना नहीं घटी।