Daltonganj police station

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: एटीएस पलामू में माइंस और क्रशर संचालक से रंगदारी मांगने के मामले की जांच करेगी। जांच में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग के इसमें शामिल होने की बात सामने आने पर यह निर्णय लिया गया। 28 नवंबर को इससे संबंधित एफआईआर शहर थाना में दर्ज है। एसपी ने थाना प्रभारी को इससे जुड़े कागजात एटीएस को सौंपने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि नावाटोली निवासी शशिकांत गुप्ता का चैनपुर थानाक्षेत्र के करसो में क्रशर प्लांट है।

शशिकांत को एक नंबर से दीपक सिंह नामक व्यक्ति ने मैसेज कर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगा था। इसके साथ ही काम चलने तक हर महीने एक लाख रुपए की मांग भी की थी। मैसेज में हर हाल में डिमांड पूरा होने वरना अंजाम बुरा होने की धमकी दी गई थी। मैसेज करने वाले ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या और गाड़ियों में आगजनी की धमकी दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की संलिप्तता सामने आई। इसके अलावे सुजीत सिन्हा गैंग ने छतरपुर, पीपरा, नौडीहा बाजार और हरिहरगंज के माइंस और क्रशर कारोबारी को टारगेट किया गया है। इस व्यवसाय से जुड़े कई लोगों को धमकी भरा फोन और मैसेज कर रंगदारी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *