लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को नावा जयपुर थाना परिसर में नववर्ष को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी कमल किशोर पाण्डेय ने की। बैठक में नए साल को लेकर थाना प्रभारी ने कई दिशा निर्देश दिए। वहीं मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से अपील करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि नए साल में लोग अक्सर दुर्घटना के शिकार होते हैं। इसके बचाव को लेकर नए साल के दिन पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही पिकनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग ना हो इसकी भी तैयारी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने लोगों से अपील किरा कि नए साल के दिन आप सभी लोग भाईचारा एवं शांति व्यवस्था को बनाकर रखें। 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी के दिन कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर नावाजपुर थाना के एएसआई खेतू राम मुंडा, एएसआई सुखदेव राम, नावा खास के मुखिया मनोज कुमार,रुदिडीह पंचायत के पूर्व मुखिया मुहाफिज अंसारी, वीरेंद्र राम जगदीश पांडे, विनोद पांडे , हाजी साहब, रामलाल यादव, अजीत वर्मा, डीलर नवल राम, महुलिया मुखिया प्रतिनिधि रोहित रजक एवं कई ग्रामीण मौजूद थें।