लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर दोAK-47,4 मैगजीन,91 राउण्ड जिन्दा कारतूस,नक्सली डायरी समेत कई सामग्री बरमद की है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु इलाके में किसी बड़े नक्सली वारदात को अंजाम देने के फिराक में नक्सलियों का जमावड़ा लगा था। जिसकी सूचना के बाद बरवाडीह एसडीपीओ के नेतृत्व में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। उन्होंने बताया कि जिसकी पहचान चंद्रदेव सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ कई जानकारी लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *